स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान में धनबाद के 30 स्कूल चयनित

    स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान में धनबाद के 30 स्कूल चयनित

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के टाउन हॉल में बुधवार को धनबाद जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों से चयनित 30 विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया. कुल 6 बिंदुओं पर इन स्कूलों की रैंकिंग की गई. इनमें पूरे जिले में 30 विद्यालय उत्कृष्ट पाए गए.

    यह भी पढ़ें:

    प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी में शिक्षकों की कमी दूर होगी -अशोक सिंह

    सफाई अभियान की होगी शुरुआत

    अभय सुंदरी धनबाद के प्राचार्य अंजुला गुप्ता ने कहा कि उन्हें काफी प्रसन्नता है कि चयनित विद्यालयों में उनके स्कूल का भी नाम शामिल है. इस तरह के कार्यक्रम और सम्मान से हम दोगुने उत्साह से स्वच्छता पर काम करेंगे.  धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि पूरे जिले में 30 विद्यालयों का चयन किया गया है.  रैंकिंग में जो विद्यालय सफल आए हैं, उनका सम्मान करते हुए हम लोगों को भी गर्व हो रहा है. स्कूल से चलकर सफाई अभियान बच्चे घर तक पहुंचाएंगे और समाज स्वस्थ होगा. सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत का अभियान प्रधानमंत्री ने शुरू किया है और यह बहुत व्यापक स्तर पर फैल चुका है.  चयनित विद्यालयों के संचालकों को हम बधाई देते है.  उन्हें शुभकामना देते है.  और यह अपील करते हैं कि बच्चे स्कूल से सफाई अभियान की शुरुआत कर घर तक पहुंचाये.

    रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news