छिनतई के 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी

    छिनतई के 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरका पाथर मोड़ के समीप रोशन शर्मा नामक युवक से नकाबपोश अपराधियों द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. अपराधियों द्वारा कुल 16 हजार रुपये की छिनतई की गई है. इसके बाद अपराधी जब स्कॉर्पियो से भागने लगा तो रोशन ने ड्राइवर की तरफ स्कॉर्पियो के खिड़की में लटक गया और स्कार्पियो की चाबी छीन ली. जिसे देखते हुए दो अपराधी स्कॉर्पियो से उतरकर भागने लगे. जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

    जानिए पूरी घटना

    जब उस वक्त जब रोशन द्वारा अपराधियों को पकड़ा गया तो उन्होंने हड़बड़ाहट में ₹8000 वापस कर दिए मगर तभी रोशन को यह बात नहीं पता थी कि पैसे आते ही वापस किए गए हैं और उसने बिना पैसे गिने उन्हें चाबी वापस कर दी. जैसे ही उन लोगों को चाभी मिली अपराधी स्कॉर्पियो में बैठ भाग निकले. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया. एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों को जगह-जगह छापेमारी करने का निर्देश दिया गया वही कर्फ्यू में भागे अपराधियों का पीछा पुलिस द्वारा किया गया जिसमें कोटा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डंडे स्थित एक लाइन होटल के पास छापेमारी की गई. जहां भागे अपराधियों को स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार किया गया.

    गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    इस घटना के बारे में समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के नाम सुनील रंजन उर्फ सुनील कुमार, राहुल कुमार साह तथा सनी कुमार है. तीनों बिहार के भागलपुर जिला का रहने वाला है.  फिलहाल तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया जबकि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news