रेल किराया कम करने के लिए डीआरएम को मांग पत्र

    रेल किराया कम करने के लिए डीआरएम को मांग पत्र

    पलामू (PALAMU) : दीन दयाल रेलमण्डल के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने सोननगर-गढ़वा रोड सेक्शन के विभिन्न स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान जपला रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया. जपला रेलवे स्टेशन परिसर में सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा का एक शिष्टमण्डल डीआरएम से मिला. डीआरएम से मिलकर शिष्टमंडल ने चार सूत्री मांग पत्र सौपा. मांग पत्र के द्वारा कहा गया कि डीआरएम के आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. मौके पर एज़ाज़ हुसैन उर्फ छेदी खान ने कहा कि बर्षो से चली आ रही बरकाकाना से वाराणसी बीडीएम ट्रेन को बन्द कर दिया जाना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि बीडीएम ट्रेन बीड़ी सेक्शन की लाइफ लाइन ट्रेन है. मांग पत्र में सासाराम से रांची के बीच चलने वाली इन्टर सिटी एक्सप्रेस का ठहराव हैदरनगर व मोहम्मदगंज में करने, बढ़ा हुआ ट्रेन किराया को शीघ्र कम करने के अलावा अन्य मांगे शामिल है. शिष्टमण्डल में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्धिकी केदार सिंह, अजय भारती, जाकिर अली, सुनील कुमार गुप्ता, इम्तेयाज़ आलम, ड्रा एजाज लालम, नरेश पासवान आदि शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news