50 रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर अपराधी ने चलाई गोली, युवक घायल

    50 रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर अपराधी ने चलाई गोली, युवक घायल

    गोड्डा (GODDA)- जानकारी के अनुसार पंकज यादव और अन्य तीन युवक एक जगह बैठ कर आपस में हंसी मजाक कर रहे थे. इसी बीच आशीष यादव ने पंकज से हाथापाई कर ₹50 मांगा. जिसपर  पंकज ने पैसे देने से इनकार किया. पंकज द्वारा मना करने पर आशीष बौखलाकर ने पंकज पर गोली चला दी. गोली पंकज के नाक से लगते हुए निकल गई. इससे वह घायल हो गया. जिसका इलाज पथरगामा हॉस्पिटल में किया जा रहा है.

    खोखा के साथ 8mm की गोली लोडेड एक देसी कट्टा बरामद

    घटनास्थल पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई. जहां से पुलिस ने एक खोखा, 8mm की गोली लोडेड एक देसी कट्टा बरामद किया है. उधर वारदात को अंजाम देकर अपराधी भागने में सफल रहा.  अपराधी 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था.  वहीं ग्रामीणों ने जुआ का अड्डा होने की भी बात कही है.

    रिपोर्ट : राजेश कुमार टेकरीवाल पथरगामा, गोड्डा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news