तीरंदाजी और फुटबॉल के माहिर खिलाड़ी बनेंगे ये बच्चे, टाटा स्टील फाउंडेशन कराएगा कोचिंग

    तीरंदाजी और फुटबॉल के माहिर खिलाड़ी बनेंगे ये बच्चे, टाटा स्टील फाउंडेशन कराएगा कोचिंग

    धनबाद (DHANBAD) - टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से डिगवाडीह फ़ुटबॉल मैदान में लीज होल्ड एरिया के बच्चों को दो दिन के फीडर सेंटर फुटबॉल के लिए सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर से टाटा फुटबॉल एकेडमी के मुख्य कोच कार्लोस सेन्टामेरिन, अक्षय दास मौजूद थे. उन लोगों की देख रेख में 10  से 13 वर्ष के बच्चों का चयन किया गया. दो दिन के इस फुटबॉल सलेक्शन ट्रायल में झरिया डिवीजन के जामाडोबा और सिजुआ ग्रुप में कुल 50 बच्चों के चयन की जानकारी मिली है.

    खेल के प्रति प्रोत्साहित

    टाटा स्टील फाउंडेशन अपनी लीज होल्ड एरिया के बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन करता है. मौके पर टाटा स्टील फीडर सेंटर इंचार्ज मदन मोहन सिन्हा ने बताया कि चयनित ग्रामीण बच्चों को भेलटाण्ड और डिगवाडीह में प्रशिक्षण दिया जाएगा. यहां से प्रशिक्षित बच्चों को जमशेदपुर में बेहतर कोचिंग के लिए भी भेजा जा सकता है. वहीं धनबाद के टाटा जामाडोबा डिवीजन के जन सम्पर्क पदाधिकारी राजेश ठाकुर के अनुसार फुटबॉल और तीरंदाजी के क्षेत्र में आसपास के प्रतिभावान युवाओं को ट्रेंनिग देकर टाटा स्टाइल बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news