देवघर की बेटी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व

    देवघर की बेटी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर की बेटी जिले का नाम रौशन करने को तैयार है. दरअसल, इस बार दिल्ली में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए जिले की तमन्ना झा 10 मीटर एयर पिस्टल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. यह चैंपियनशिप 5 से 8 दिसंबर तक दिल्ली में होगी. इस संदर्भ में देवघर जिला राइफल शूटिंग संघ के सचिव आजाद कुमार पाठक ने बताया कि तमन्ना झा ने बीते दिन अहमदाबाद में चल रहे मौलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल निशानेबाजी के लिए के क्वालीफाई किया है. इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश चौधरी, जिला राइफल शूटिंग संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौबे, राजेश सिंगारी, जिला ओलंपिक संघ सह जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, सुरेशानंद झा, वीरेंद्र सिंह, संजय मालवीय, धर्मेंद्र देव, रवि ठाकुर, शेख इफ्तकार, कोच आयुष,  सुमित,  अमित सिंह और सभी खिलाड़ियों ने तमन्ना को बधाई दी.

    इस संबंध में सचिव आजाद कुमार पाठक ने बताया कि देवघर जिला राइफल शूटिंग संघ दिल्ली आने-जाने मैं हर संभव सहायता करेगी. तमन्ना झा पहली निशानेबाज लड़की होगी जो निशानेबाजी के क्षेत्र में नेशनल खेलने दिल्ली जाएगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिंह, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news