बकाए वेतन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार, एएनएम ने ऐसे जताया विरोध

    बकाए वेतन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार, एएनएम ने ऐसे जताया विरोध

    पलामू (PALAMU)- झारखंड स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण संगठन के आह्वान पर 25 अक्टूबर सोमवार से कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया. इस दौरान पलामू के एनएचएम अधीनस्थ कार्यरत सभी अनुबंध कर्मी निम्न मांग को लेकर सरकार के द्वारा मांगों को पूरा किए जाने तक सामूहिक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. जिसके तहत अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर में कार्यरत सभी एएनएम सहित अन्य कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी करने के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं.

    ये हैं मुख्य मांग

    अन्दोलन कर रहे एएनएम सहित अन्य ने बताया कि पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हम सब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य कर्मियों सरकार से कई बिंदुओं पर मांग की है. कहा कि सभी एनएचएम कर्मियों की सेवा नियमितीकरण किया जाए, सभी कर्मियों को आयुष्मान भारत का लाभ मिले, एचआर पॉलिसी जल्द बनाया जाए, समान कार्य के लिए समान वेतन किया जाए, पूर्व की भांति रविवारीय अवकाश के दिन कार्य नहीं लिया जाए, प्रत्येक वर्ष कम से कम 10% वेतन वृद्धि किया जाए.

    कार्य का बहिष्कार कर  किया आंदोलन

    संघ के आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन चलाया जा रहा है. जब तक बकाए वेतन का भुगतान नहीं होता है, तब तक आंदोलन चलता रहेगा. मौके पर आयुष के डॉ मंसूर अली (एमओ), डॉ सुनील,कुमार, सिंह, अनूप कुमार(ओ ए), करमचंद राम(एलटी), एएनएम सविता कुमारी, धनमंती कुमारी, रेणु कुमारी, मधुमिता कुमारी, सुमिन्ता मिंज, कविता कुमारी, विनीता कुमारी, सीएचओ रेशमी दीपिका कुजुर, स्नेही खलखो, रेशमा नाज, शबनम सुधा धान मौजूद थे.

    रिपोर्ट : अरविंद अग्रवाल, छत्तरपुर/पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news