सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलान पर मंत्री सेंक रहे राजनीतिक रोटी

    सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलान पर मंत्री सेंक रहे  राजनीतिक रोटी

    रांची(RANCHI)-झारखंड के 12 नक्सली जिलों में संविदा पर बहाल सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलान जारी है. मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी लगभग 26 दिनों से धरना पर बैठे हैं. इस दौरान पुलिसकमियों ने नए-नए तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

    मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी

    कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है.  मुख्य रूप से स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं. इस दौरान मुद्दे पर जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है. वहीं पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी भी जारी है, लेकिन इनका समाधान अभी तक नहीं निकल पाया. बता दें कि विपक्ष के कई विधायक और नेता सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर अपनी सहानुभूति पेश की. साथ ही मौके पर कहा भी कि आपकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे. सरकार के मनसा के ऊपर भी सवाल खड़े किए गए, लेकिन सहायक पुलिस कर्मी की बातें धरातल पर नहीं उतरी. यही वजह है कि प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मी का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news