मुम्बई ( MUMBAI) दक्षिण मुम्बई के लालबाग इलाके में शुक्रवार को एक 60 मंजिली बिल्डिंग की 19वें फ्लोर पर आग लग गई. बिल्डिंग का नाम अविघ्न पार्क है. दमकल विभाग के एक्सपर्ट ने इसे लेवल 3 फायर कॉल बताया है. विभाग के मुताबिक यह आग बहुत भयानक है. दोपहर के 12 बजे विभाग को आग की सूचना मिली.
बताया जाता है कि 19वीं मंजिल से लगी आग से डर कर एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसी मंजिल से जान बचाने के लिए छलांग लगा दी. मिलरही जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति को केम हॉस्पिटल में नाजुक अवस्था में भर्ती किया गया है. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दर्जन भर गाड़ियां और सात जेटी घटना स्थल पर मौजूद हैं.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

