उत्तराखंड में भारी बरसात से दो दिनों में 24 लोगों की मौत


देहरादून (DEHRADUN) उत्तराखंड में भारी बरसात इन दिनों जारी है. दो दिनों में राज्य भर में इस विभीषिका से मरने वालों की संख्या 24 हो चुकी है.
बरसात से कुमाऊ क्षेत्र के कई मकान पानी में बह चुके हैं. मिल रही खबरों के मुताबिक मकानों के मलबों में भी कई लोगों की जान गई हैं. अन्य राज्यों से नैनीताल का संपर्क टूट चुका है. काठगोदाम को जोड़ने वाली कई रेलवे लाइन की पटरियां भारी बरसात में बह गयी हैं. सभी पर्यटन स्थलों को बंद करके सूचना भी दे दी गयी है.
4+