कांग्रेस के बयान पर राजद का पलटवार, अकेले लड़ते तो पता चलता

    कांग्रेस के बयान पर राजद का पलटवार, अकेले लड़ते तो पता चलता

    रांची (RANCHI) झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल एवं देश के युवा आईकॉन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सक्रियता से सभी दलों में स्वभाविक बेचैनी है. झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को राजद प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए ये बात कही. वित्त मंत्री के हालिया बयान पर उन्होंने जम कर निशाना साधा. बातों ही बातों में हैसियत और औकात की बातें भी सुना डालीं.

    अकेले लड़ते तो पता चलता! 

    झारखंड प्रदेश की महागठबंधन सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव ने बयान दिया था कि राजद बिहार की पार्टी है और झारखंड में इस पार्टी का कोई जनाधार नहीं है. उसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए मंत्री को बयान देना चाहिए, अपनी मर्यादा में रहकर कुछ भी बोलना चाहिए! ऐसा  बयान उनके जैसे वरिष्ठ मंत्री के मुख से शोभा नहीं देता है! अभय सिंह ने कहा कि  झारखंड प्रदेश में राजद का जनाधार अभी हाल ही में रांची में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ ने साबित कर दिया है ! महागठबंधन के सहयोग से वो चुनाव जीते. अकेले लड़ने से उनको राजनीतिक हैसियत का पता चल जाता! प्रेस कांफ़्रेंस में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, समेत अन्य नेता भी शामिल थे. 

     

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी(रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news