पुलिस कार्रवाई के विरोध में हैदरनगर बाजार अनिश्चितकालीन बंद, लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुआ था विवाद

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में हैदरनगर बाजार अनिश्चितकालीन बंद, लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुआ था विवाद

    पलामू ( PALAMU) -  जिला के हैदरनगर में विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस  में लाउडस्पीकर नहीं बजाने को लेकर पूजा समिति और पुलिस के बीच विवाद में हैदरनगर थाना पुलिस ने एक नामजद और एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके विरोध में हैदरनगर के व्यवसायियों ने रविवार को बाजार बंद कर दिया है. मालूम हो कि शुक्रवार को जुलूस में लाउडस्पीकर से भजन बजाया जा रहा था. अचानक बैंक रोड़ में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने ट्रैक्टर से लाउस्पीकर खोलने का आदेश दूर्गा पूजा समिति को दिया था. वहां अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज, थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा व अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे. लाउडस्पीकर खोलने के आदेश का जुलूस में शामिल लोगों ने विरोध किया था. इसपर ग्रामीणों व पुलिस में कहा सुनी हो गई थी. जुलूस के रेलवे गुमटी के समीप पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रसाशन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाए थे. एक घंटे रेलवे गुमटी के समीप जुलूस रुका रहा. बिना लाउडस्पीकर हैदरनगर बाजार व अन्य मुहल्ला व गांव की प्रतिमाओं को चौक बाजार के रास्ते सदाबह नदी स्थित छठ घाट पर विसर्जित कर दिया गया था. लाउडस्पीकर बजाने के मामले पर दुर्गा पूजा समिति के साथ साथ स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है.
             
     क्या कहते हैं थाना प्रभारी

     हैदरनगर के थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोगों के द्वारा जुलूस के दौरान सरकारी कार्य में बाधा, रोड जाम व कोविड गाइडलाइन का उलंघन किया गया है. उन्होंने बताया कि दंडाधिकारी संजीव कुमार के आवेदन पर एक नामजद व एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि बाजार बंद करना समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि वो उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन कर रहे हैं. कानून को हाथ में किसी को लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. नियम संगत कार्रवाई होगी.
      
     सभी दुकानों पर पोस्टर चस्पा

    हैदरनगर बाजार की सभी दुकानों के शटर पर पोस्टर चस्पा किया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि विसर्जन में शामिल लोगों पर दंडाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को वापस लेने तक हैदरनगर की सभी दुकानें बंद रहेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news