मेला घूमने कोलकाता गया था परिवार, 15 लाख के जेवर और 3 लाख नकद पर चोर ने किया हाथ साफ

    मेला घूमने कोलकाता गया था परिवार,  15 लाख के जेवर और 3 लाख नकद पर चोर ने किया हाथ साफ

    धनबाद(DHANBAD)-सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम बिहार पिपराबेड़ा नारायणपुर में बीती रात अपराधियों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख के जेवर और 3 लाख नकद चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान घर मालिक संजय साव दुर्गा पूजा का मेला घूमने 15 अक्टूबर को कोलकाता गए थे. जैसे ही दूसरे दिन घर लौटे और अपने घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए.

    गार्ड को देखरेख का दिया था जिम्मा

    घर का सारा सामान तीतर बितर था. अलमारी को तोड़ा गया था. जिसमें रखे 15 लाख के गहने और 3 लाख नकद चोरी हुए थे. संजय साव ने बताया कि कोलकाता जाते समय गार्ड भोला प्रसाद को देखरेख का जिम्मा दिया था. इसके बावजूद घटना घटी है. उन्होंने सरायढेला थाना को लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news