कांग्रेसी नेता और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, मौके पर नेता की मौत

    कांग्रेसी नेता और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला,  मौके पर नेता की मौत

    रामगढ़(RAMGARH)-कोयलांचल भुरकुंडा में कल देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटी. अज्ञात अपराधियों ने  एक दम्पति पर जानलेवा वार किया. अपराधियों ने कांग्रेसी नेता कमलेश  नारायण शर्मा और उनकी पत्नी को लोहे के रॉड से सर में मारा.  नेता कमलेश  नारायण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज रांची के रिम्स में किया जा रहा है.

    खिड़की से दाखिल हुए घर में

    इस घटना को अंजाम देने अपराधी कमलेश नारायण शर्मा के घर में खिड़की से दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया. कमलेश नारायण शर्मा सहारा इंडिया कंपनी भुरकुंडा ब्रांच सेक्टर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में भी कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे थे. घटना घटने के तुरंत बाद रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि से आपसी विवाद नजर आ रहा है.

    रिपोर्ट : गुड्डू पांडेय, पतरातू, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news