दुर्गापूजा पंडाल में घुसकर तोड़ी मूर्तियां, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

    दुर्गापूजा पंडाल में घुसकर तोड़ी मूर्तियां, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

    बांग्लादेश (BANGLADESH ) में हमला का मामला सामने आया है. दुर्गापूजा के दौरान चांदपुर जिले में बेकाबू भीड़ ने हिन्दू मंदिर पर हमला कर दिया है. हमले के दौरान हुई झड़प में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. पूजा पंडाल में घुसकर मूर्तियों की तोड़फोड़ भी की गयी है. जानकारी के मुताबिक देश के अलग अलग हिस्सों में मंदिरों  पर इस तरह की खबरें सामने आ रही है.

    अखरती है दुनिया की चुप्पी 

    बांग्लादेश हिन्दू यूनिटी कौंसिल ने ट्वीट किया है कि 13 अक्टूबर 2021 बांग्लादेश के इतिहास का निंदनीय दिन है. अष्टमी के दिन भी मूर्ति विसर्जन के दौरान कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गयी थी. मंडप की रखवाली हिन्दुओं के द्वारा की जा रही है. पूरी दुनिया इस पर चुप है. मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी हिन्दुओं पर बनाये रखें. दोषियों को कभी माफ़ी न दे. प्रधानमंत्री  शेख हसीना से बांग्लादेश हिन्दू यूनिटी कौंसिल ने हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग की है. ट्वीट करके कहा है कि हम पूजा मंडपों में बांग्लादेश की सेना चाहते  हैं. हमला अभी भी जारी है. 

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news