सात बार चाकू से किया वार, कपड़े हटाए और शव फेंक दिया बगीचे में

    सात बार चाकू से किया वार, कपड़े हटाए और शव फेंक दिया बगीचे में

    बेतिया (BETIYA) : बड़ी खबर बेतिया अनुमंडल क्षेत्र से है जहां एक मजदूर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृत व्यक्ति की पहचान कालीबाग ओपी क्षेत्र के दरबान टोली निवासी शेख अलाउद्धीन उर्फ पप्पू मिंया के रूप में की गई है. शव मठ के पास स्थित एक बगीचे से बरामद किया गया है.

    पास ही पड़ा था मोबाइल

    घटना बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट मठ के पास के बगीचे की है. अपराधियों ने सात बार चाकू से गोदकर हत्या की घटना की अंजाम दिया है. इसको लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मौके पर पहुंची बैरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की मां सलीमा खातून ने बताया कि अलाउद्दीन कल शाम को सात बजे घर से निकला था और रात तक घर वापस नहीं लौटा. फिर सुबह सूचना मिली कि चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया गया है. मृतक के भाई ने बताया कि अपराधियो ने सात बार चाकू से वार कर उसकी हत्या की है. शव के पास ही उसका मोबाइल और अन्य सामान फेंक दिया गया है. भाई ने बताया कि अलाउद्दीन का कपड़ा भी हटाया गया है. हालांकि हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि कालीबाग से वह संतघाट कैसे पहुंचा और किन लोगों ने उसकी इतनी निर्मम तरीके हत्या कर शव को फेंक दिया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news