खबर का असर---   शहीद गणेश हांसदा स्मृति उद्यान में बिजली कनेक्शन का काम शुरू, कुणाल षाड़ंगी ने दी थी सीएम दफ्तर के बाहर धरना की चेतावनी , सीएम को दिया धन्यवाद

    खबर का असर---   शहीद गणेश हांसदा स्मृति उद्यान में बिजली कनेक्शन का काम शुरू, कुणाल षाड़ंगी ने दी थी सीएम दफ्तर के बाहर धरना की चेतावनी  , सीएम को दिया धन्यवाद

    बहरागोड़ा/जमशेदपुर

    गलवान घाटी में चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए बहरागोड़ा के लाल गणेश हांसदा की जयंती के ठीक अगले ही दिन बुधवार शाम से कोशाफोलिया गांव में निर्मित शहीद स्मृति पार्क में सरकार की ओर से बिजली कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को ही जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार पर शहीद के अपमान और उनके परिजनों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्मारक उद्यान में वादे के बावजूद अब तक बिजली न पहुंचने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी. कुणाल षाड़ंगी ने ऐलान किया था कि यदि गणेश हांसदा की स्मृति में उनके ही परिवार के व्यक्तिगत ख़र्चे पर बने शहीद पार्क में बिजली कनेक्शन जल्द न दिया गया तो वे सीएम के दफ्तर के बाहर धरना देंगे. न्यूज़ पोस्ट में खबर प्रमुखता से छपी थी. सुर्खियों मे खबर आते ही विभाग सक्रिय हुआ औऱ बुधवार शाम को उक्त पार्क में बिजली कनेक्शन देने को लेकर काफ़ी तादाद में इलेक्ट्रिक पोल पार्क पहुँचाया जा चुका है. अगले कुछ दिनों में विद्युत कनेक्शन संपन्न हो जाने की उम्मीद है। इस प्रकरण पर कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उर्ज़ा सचिव और जिला उपायुक्त को त्वरित पहल के लिए धन्यवाद जताया है। साथ ही उन्होंने सरकारी तंत्र की मंशा और इच्छाशक्ति पर एकबार फ़िर से सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आख़िर सीएम दफ़्तर के बाहर धरने की चेतावनी के बाद खबर सुर्खियों में आने पर ही सरकारी विभाग सक्रिय क्यों होते हैं? क्यों नहीं पहले ही ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाई जाती है।बताते चलें कि पिछले साल भारत-चीन सीमा पर शहीद  हुए बहरागोड़ा के लाल शहीद गणेश हांसदा के भाई ने अपने खर्च पर बीस लाख की लागत से भाई की याद में शहीद पार्क बना दिया ताकि उस क्षेत्र की नई पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा ले सके.लेकिन सरकार और प्रशासन की उदासीनता से परिवार दुखी हो चला था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news