बंद गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

    बंद गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

    रामगढ़(RAMGARH) जिले के कुजू ओपी थाना क्षेत्र के सांडी के पास एक बंद गोदाम में अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी . यह माल गोदाम विकास कुमार मोदी का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आग लगने से ढाई लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना में बच्चों के उपयोग के डायपर, अगरबत्ती, बिस्कुट, एक कंप्यूटर के साथ लगभग 2 से ढाई लाख रुपए के सामान के नुकसान की आशंका है. घटना के कुछ समय के अंदर ही अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया.

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news