स्वास्थ्य मंत्री से मिल कर पूछे परिजन, लापता मनीष का कब तक मिलेगा सुराग

    स्वास्थ्य मंत्री से मिल कर पूछे परिजन,  लापता मनीष का कब तक मिलेगा सुराग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर से सटे सरायकेला के कांड्रा से गुमशुदा मनीष अग्रवाल  के परिजनों से मुलाकात की है. उन्होंने परिजनों को  विश्वास दिलाया कि जल्द ही मनीष का पता लगा लिया जाएगा. साथ ही अनुसंधान के संदर्भ में हुए प्रगति के बारे में जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर डीएसपी  चंदन वत्स और कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार भी उपस्थित रहे.

     12  दिन से लापता हैं मनीष अग्रवाल 

    बता दें कि जिले के कांड्रा थाना के कांड्रा मेन रोड से व्यवसायी पुत्र 29 वर्षीय मनीष अग्रवाल लगातार 12 से दिन लापता हैं. नाराज परिजनों ने दो दिन पहले थाना घेराव करते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया था. परिजनों ने पुलिस पर लापता मनीष मामले में संजीदा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था. लापता की मां ने मुख्यमंत्री से  भी जल्द उनके पुत्र को ढूंढने की गुहार लगाई थी. परिजनों द्वारा जल्द ही मनीष को नहीं ढूंढे जाने पर थाना परिसर में ही आत्मदाह की भी चेतावनी दी गई है.

    डेंटिस्ट के पास जाने के लिए घर से निकले थे

    बता दें कि 29 वर्षीय मनीष अग्रवाल अपने घर कांड्रा से दांत के डॉक्टर से दिखाने के लिए आदित्यपुर जाने के लिए निकला थे. उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं चला है.  वह पेशे से सीए हैं. पिता देबू अग्रवाल का कांड्रा बाजार में दुर्गा क्लॉथ स्टोर नामक कपड़ा की दुकान है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news