शर्मनाक ..! शादीशुदा प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, क्या है माज़रा ..देखिये ये रिपोर्ट

    शर्मनाक ..! शादीशुदा प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर  पूरे गांव में घुमाया, क्या है माज़रा ..देखिये ये रिपोर्ट

    दुमका(DUMKA) जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां आपत्तिजनक स्थिति में एक प्रेमी युगल को पकड़ कर ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रेमी युगल को अपने संरक्षण में रखा है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन 4 नामजद सहित 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

    दोनों ही है शादीशुदा

    बता दें कि युवक गैर आदिवासी है और महिला आदिवासी. महिला के पति जेल में है. जिसके कारण वह अपने मायके में रहती हैं, जिसके उसके 3 बच्चें है. जबकि युवक भी 2 बच्चों का पिता बताया जा रहा है. दोनों दैनिक मजदूरी करता है. जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कल शाम युवक महिला से मिलने उसके घर आया था,तभी ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़कर पूरे गांव में घुमाया.

    रिपोर्ट:पंचम झा,दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news