प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद खुलेआम हो रहा यूरिया की कालाबाजारी, सरकारी रेट से ज्यादा वसूल रहे हैं दुकानदार

    प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद खुलेआम हो रहा यूरिया की कालाबाजारी, सरकारी रेट से ज्यादा वसूल रहे हैं दुकानदार

    पलामू(Palamau): जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद यूरिया की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है.  मोहम्मदगंज में सरकारी रेट से अधिक मूल्य में उर्वरक की बिक्री का मामला सामने आया है. जैसे ही किसान यूरिया उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर निबंधित उर्वरक दुकान पहुंचे, दुकानदार ने उनसे  खुलेआम सरकारी रेट से ज्यादा रकम की मांग कर दी. दुकानदार शिव नारायण मेहता 266 रुपए के सरकारी रेट के स्थान पर 360 रुपए की वसूली कर रहा है. इसको लेकर किसानों द्वारा विरोध भी किया गया, परंतु दुकानदार विभिन्न प्रकार की समस्या बताकर उन्हें झांसा देकर वसूली करता रहा. इस दौरान जेएमएम अध्यक्ष राम बच्चन बैठा ने निबंधित उर्वरक दुकान का निरीक्षण किया. श्री बैठा ने बताया कि दुकानदार शिव नारायण मेहता मनमानी ढंग से यूरिया को बेच रहा है. इस संबंध में उन्होंने पदाधिकारियों को अवगत करा यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की बात कही है.

    रिपोर्ट: रवि कुमार, मोहम्मदगंज(पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news