विवादों के बीच देवघर एयरपोर्ट एप्रोच रोड का भाजपा नेताओं ने किया लोकार्पण, रैयतों के दान से बनी है नरेंद्र मोदी पथ


देवघर(DEOGHAR) एयरपोर्ट को मुख्य पथ से जोड़ने वाले एप्रोच रोड निर्माण को लेकर स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे और राज्य सरकार के बीच कई महीनों से टकराव की स्थिति चल रही थी. इस मुद्दे को लेकर गरमाई राजनीति के बीच कुछ दिन पहले सांसद निशिकांत द्वारा इस 450 मीटर लंबा और 25 फ़ीट चौड़े रोड निर्माण का शिलान्यास कर दिया गया था. बता दें कि यह रोड स्थानीय रैयतों से दान स्वरूप जमीन पर बनाया गया है.
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा नरेंद्र मोदी पथ का लोकार्पण
पूरी तरह बन कर तैयार इस एप्रोच रोड का लोकार्पण किया गया. स्थानीय सांसद की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा इस पथ का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक नारायण दास, सारठ विधायक रणधीर सिंह और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी उपस्थित रहें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के इस पथ का लोकार्पण के बाद स्थानीय सांसद,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रंधीर सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार के निकम्मेपन का प्रमाण है,ऐसे में इस सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर
4+