अवैध हथियार के साथ दो वांटेड अपराधी गिरफ्तार

    अवैध हथियार के साथ दो वांटेड अपराधी गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA)-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. बता दें कि आखिरकार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने लम्बे समय से वांटेड अपराधी संतन कुमार भोक्ता को एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस के साथ चिलोई पुल के पास गिरफ्तार किया.

    घर के बारी में गाड़ रखा था हथियार और कारतुस

    जिसके बाद गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर कुन्दा थाना निवासी बबलू कुमार के निशानदेही पर उसके घर के बारी में गाड़े गये एक पिस्टल और पांच चक्र गोली बरामद किया. बता दें कि पकड़े गए संतन कुमार लवालोंग थाना के वांछित अभियुक्त है. जिसके पास से जब्त किए गए सामानों में कुल दो पिस्टल और नौ कारतूस है.

    हथियार बेचने वाले पर की जाएगी कार्रवाई

    पुलिस कप्तान द्वारा गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार कुन्दा थाना प्रभारी बंटी यादव  और सैट197 के जवान के साथ अंगरक्षक शामिल थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हथियार बेचने वाले का भी शिनाख्त हो गया. उन लोगों के विरुद्ध भी करवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट:संतोष कुमार,चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news