देवघर में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार,लॉटरी का लालच देकर करते थे ठगी

    देवघर में 6 साइबर अपराधी  गिरफ्तार,लॉटरी का लालच देकर करते थे ठगी

    देवघर ( DEOGHAR) पुलिस ने साईबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए 6 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस लगातार साईबर अपराध को रोकने के प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारवां और नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधी महंगी-महंगी गाड़ी, टीवी, आभूषण आदि लॉटरी में निकलने का लालच देकर ग्राहकों से अपने बैंक में पैसा मंगवा कर उससे ठगी कर लेते थे. इतना ही नही इनके द्वारा ATM कार्ड या KYC अपडेट करने के नाम पर OTP प्राप्त कर उनके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिया जाता था. इसके अलावा इनके द्वारा गूगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के  जरीय और Virtual Private Account बना कर दुबारा भी ठगी की जाती थी. पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, 22 सिम और 2 एटीएम बरामद किए हैं. फिलहाल गिरफ्तार साइबर अपराधियों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है. हाल के दिनों में देवघर पुलिस को साईबर अपराधियों के गैंग के उद्भेदन में लगातार कामयाबी मिल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news