बिहार की खाकी वर्दी पर फिर लगा दाग, खाकी वर्दी में नशे की हालत में बेटा गिरफ्तार.... क्या है पूरा मामला

    बिहार की खाकी वर्दी पर फिर लगा दाग, खाकी वर्दी में नशे की हालत में बेटा गिरफ्तार.... क्या है पूरा मामला

    मुजफ्फरपुर(MUZAFARPUR)- बिहार में शराब बंदी लागू है,फिर भी शराब मिलना आम बात है, इसे रोकने की जिम्मेवारी भी पुलिस वालों पर भी है, लेकिन जब पुलिस कर्मी का बेटा ही शराब की नशे में गिरफ्तार हो जाय ,वह पुलिस की वर्दी में, बिहार में कानून व्यवस्था पर कोई भी सवाल खडा करेगा. मुजफ्फरपुर में   एक पुलिसकर्मी का बेटा शराब के नशे में हंगामा करते हुए  गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि बेटा पिता की वर्दी पहनकर शराब के नशे में ग्रामीणों को धौंस देते हुए हंगामा कर रहा था. जिसे स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और इसकी जानकारी पुलिस को दी.   

    खाकी वर्दी हुई दागदार

    बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले में एक बार फिर खाकी वर्दी दागदार होती दिखी. जहां एक पुलिसकर्मी के बेटे ने पिता की वर्दी पहनकर शराब के नशे में जमकर हंगामा किया. वहीं जब ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया तो अपनी पहुंच और पैरवी का धौंस देने लगा. सूचना मिलने पर मुशहरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसके पास शराब की पुष्टि हुई और पास से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई. बता दें कि आरोपित की पहचान मुशहरी थाना में तैनात एक चौकीदार महेश पासवान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

    वर्दी का धौंस,ग्रामीण के साथ धक्का मुक्की

    बता दें कि शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी के पुत्र ने ग्रामीणों के साथ जमकर धक्का मुक्की किया. ग्रामीणों के अनुसार आरोपित हमेशा शराब के नशे में धुत, पिता की वर्दी पहनकर गांव में घूमता है. साथ ही लोगों को डराता-धमकाता है. इस बार भी उसने शराब के नशे में धुत होकर गांव में हल्ला हंगामा मचाया. जिसके बाद कुछ युवक और महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और वह भागने का प्रयास करने लगा, इसी दौरान ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी.

    आरोपित के खिलाफ दर्ज FIR

    पूरे मामले में DSP  मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजा जाएगा. साथ ही अगर पूरे घटना में चौकीदार की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि शराबी बेटे के पिता चौकीदार से पूछताछ की जा रही हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news