नदी में डूब रही गोतनी को बचाने में गई दूसरी गोतनी की जान, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

    नदी में डूब रही गोतनी को बचाने में गई दूसरी गोतनी की जान, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

    बोकारो (BOKARO ) के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जेरका गांव के समीप गवइ नदी में नहाने के क्रम में डूबने से एक महिला की मौत हो गई.जबकि डूब रही महिला को बचाने गई दूसरी महिला की भी डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं जितिया पर्व के लिए नदी में कपड़ा धोने एवं नहाने गई थी. नदी  में अत्यधिक गड्ढा होने के कारण महिला गड्ढे में गिर गई.पानी की तेज बहाव होने के कारण नदी के बाहर से निकलने का पूरा प्रयास किया गया पर वह निकल नहीं पाई.  बैंक से आ रही सेविका के देखने के बाद बचाव के लिए गई जिसमें वह भी गड्ढे में डूब गई. बाद में दोनों की मौत हो गई.


    एक ही घर की 2 महिला जितिया पर्व को लेकर नदी में लाने गई थी मिट्टी 

    नदी में स्नान के लिए गयी हुई महिलाओं को पता चला तो गांव वालों की मदद से उन दोनों को बाहर निकाला गया. मृतका का नाम रीना महतो आंगनबाड़ी की सेविका एवं दूसरी का नाम विनती दिव्या दोनों एक ही घर के सदस्य है.घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि गांव की एक ही घर की 2 महिला जितिया पर्व को लेकर नदी में मिट्टी लाने गई थी.इसी दौरान एक महिला डूबने लगी उसे बचाने के लिए दूसरी महिला भी नदी में बहाव के कारण डूब गई.पोस्टमार्टम कराने के लिए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही हैं.वही चंदनक्यारी के पूर्व प्रत्याशी विजय रविवार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुखद है मैंने सीओ से बात की है उन्होंने आपदा प्रबंधन द्वारा मुआवजे की मांग देने की बात कही है.

    रिपोर्ट :चुमन कुमार ,(बोकारो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news