आर्थिक रूप से कमजोर बासुकीनाथ की महिलाएं समूह बना रही स्वादिष्ट आचार, सरकार से बाजार की कर रही मांग


दुमका ( DUMKA) - जिले के बासुकीनाथ के वार्ड नंबर 3 में महिलाओं के ग्रुप के द्वारा आचार का निर्माण कराया जा रहा है.ग्रुप की सभी महिलाएं कुछ साल पहले आचार बनाने की ट्रेनिंग ली हुई हैं.ट्रेनिंग के बाद महिलाओं ने नगर पंचायत की ओर से बैंक ने महिलाओं को बिजनेस करने के लिए लोन दिया है.लोन लेकर महिलाएं अचार बनाने की बिजनेस की शुरुआत की थी. ये महिलाएं घर के कामकाज करने के बाद बचे समय पर आचार का निर्माण कर रही है.निर्माण के बाद महिलाएं हटिया बाजार और बासुकीनाथ बाजार जा कर अचार को बेचा करती है.विगत 2 वर्षों से श्रावणी मेला नहीं लगने के कारण इन महिलाओं का बिजनेस ठप हो गया है.इन महिलाओं के द्वारा सरकार से बाजार उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है.बने हुए आचार को बेच कर दो पैसे का उपार्जन कर घर चलाने में मदद होता था.इस समूह में ऐसी भी महिलाएं काम करती हैं, जो कि पति के गुजरने के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उन महिलाओं पर ही है.सरकार अगर ध्यान दें तो आचार बेचकर ऐसी महिलाओं को इस पैसे का उपयोग घर चलाने में होगा.
रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी ,बासुकीनाथ ,दुमका
4+