ग्रेजुएट कॉलेज में वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने क्यों किया हंगामा , पढ़े पूरी खबर

    ग्रेजुएट कॉलेज में वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने  क्यों किया हंगामा , पढ़े पूरी खबर

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)-वर्कर्स कॉलेज के यूजी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को साकची स्थित ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की प्राचार्य का घेराव करते हुए प्रदर्शन और हंगामा किया. बता दें कि ग्रेजुएट कॉलेज में वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां परीक्षा के समय शिक्षिका द्वारा किये गए दुर्व्यवहार का विरोध किया गया.

    अर्थशास्त्र की परीक्षा में दे दिया गया भूगोल का प्रश्नपत्र

    बताया जाता है कि वर्कर्स कालेज के यूजी छठे सेमेस्टर के अर्थशास्त्र की परीक्षा का केंद्र ग्रेजुएट कालेज में निर्धारित था. विद्यार्थी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें अर्थशास्त्र के बजाय भूगोल का प्रश्नपत्र दे दिया गया. जब परीक्षार्थियों ने इस गलती से वहां मौजूद ग्रेजुएट कॉलेज की शिक्षिकाओं को अवगत कराया, कॉलेज की शिक्षिकाओं ने उनसे दुर्व्यवहार किया. विद्यार्थियों को शिक्षिकाओं ने कहा कि उन्हें अपने सिलेबस का ज्ञान नहीं है. इसके बाद दोबारा अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र आधे घंटे विलंब से दिया गया. बावजूद तय समय से आधा घंटा अधिक समय देने के बजाये पहले ही उत्तरपत्रों को वापस ले लिया गया.

    दोषी शिक्षिका पर करवाई की है मांग

    इस पूरे प्रकरण का विरोध छात्रों ने छात्र आजसू के नेतृत्व में किया और कॉलेज प्रबंधन से दोषी शिक्षिका पर करवाई की मांग उठाई. विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे छात्र आजसू के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक व अभाविप के बापन घोष ने संबंधित शिक्षिका को परीक्षा कार्य से अलग रखने की मांग की. साथ ही कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गयी, तो वे कॉलेज में तालाबंदी कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

    रिपोर्ट:पीयूष कुमार,जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news