ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर, पांच घायल

    ट्रक और  ट्रेलर में  भीषण टक्कर, पांच घायल

    धनबाद (DHANBAD ) निरसा प्रखंड में शुक्रवार की अहले सुबह निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज मोड़ के समीप एनएच 19 रोड पर दो भारी वाहनों के बीच में एक भीषण हादसा हुआ है.जिसमें ट्रक पर सवार लगभग 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए.मामला शुक्रवार की सुबह जब पश्चिम बंगाल से कच्चा केला लादकर एक ट्रक धनबाद की तरफ जा रहा था.गोपालगंज मोड़ के समीप आगे सरिया लगा एक भारी वाहन ट्रेलर जो उसी दिशा में जा रहा था.

     सभी घायलों को धनबाद SNMMCH भेजवाया गया 

    अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक ने सरिया लदे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी.जिससे चालक के सीट तक सरिया पहुंचा और गंभीर रूप से घायल हो गया.वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.ट्रक पर सवार चालक सह चालक तथा माल के व्यापारी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तत्काल मौके पर पहुंची निरसा पुलिस गश्ती दल ने उन्हें एंबुलेंस मंगवा कर धनबाद के SNMMCH  भिजवाया गया.जहां उनका इलाज चल रहा है.दोनों वाहन एक दूसरे में फंसे पड़े हैं.जिसके बाद पुलिस क्रेन के सहारे दोनों वाहनों को रोड से हटाने का प्रयास कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news