बिहार के नशा कारोबारी झारखंड में भी सक्रिय, 250 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    बिहार के नशा कारोबारी झारखंड में भी सक्रिय, 250 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    देवघर(DEOGHAR)-बिहार के नशा कारोबारी खासकर गांजा का कारोबार करने वाले झारखंड में सक्रिय है. यही कारण है कि नशा कारोबार के खिलाफ देवघर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के पास से गोपी सिंह नामक गांजा कारोबारी को 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया.

    लाखों का गांजा जब्त

    बता दें कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गांजा कारोबारी के निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने छापामारी कर 4 किलो अवैध गांजा बरामद किया है.मामले की पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि अभियुक्त गोपी सिंह का आपराधिक इतिहास भी है. इसके ऊपर इसी तरह के मामले में नगर थाना में दर्ज़ कांड में जेल भी जा चुका है. जब्त गांजा की कीमत लाखों रुपया बताई जा रही है. एसडीपीओं ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर गिरोह के और लोगों की तलाश की जा रही है.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news