करमा पर्व : मांदर की थाप पर महिलाओं के साथ जम कर थिरके सीएम हेमंत सोरेन 

    करमा पर्व : मांदर की थाप पर महिलाओं के साथ जम कर थिरके सीएम हेमंत सोरेन 

    रांची(RANCHI ) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीमेंस कॉलेज (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में प्रकृति पर्व करमा के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए.मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व अपनी समृद्ध परंपरा,सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का प्रतीक है. इस पर्व के माध्यम से अपनी सभ्यता और संस्कृति को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का सन्देश दिया है.करमा सिर्फ त्यौहार मात्र नहीं है, बल्कि यह कई संदेश भी हमें देता है.यह पर्व मानव जीवन का प्रकृति से अटूट लगाव को दर्शाता है.सदियों से मानव सभ्यता और प्रकृति के बीच के समन्वय को बताता है.झारखंड में चलना ही नृत्य है,और बोलना ही गान है करमा पर्व इसी की पहचान है.

     मांदर की थाप पर थिरके कदम 

    इससे पहले करमा परब आयोजन समिति के द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने करम राजा की पूजा की. इस दौरान  मुख्यमंत्री ने  मांदर पर थाप दी तो छात्र छात्राओं के कदम थिरक रहे थे. 

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news