अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से दो गंभीर रूप से घायल,पुलिस को नहीं है जानकारी

    अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से दो गंभीर रूप से घायल,पुलिस को नहीं है जानकारी

    धनबाद(DHANBAD) के  निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़ी ओम बेसको कंपनी के पीछे अवैध कोयला उत्खनन के दौरान सुबह चाल धंसने से दो लोग के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है. आनन-फानन में सहयोगियों ने एक घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को धनबाद ले जाने की सूचना है. जानकारी के अवुसार दोनों की हालत गंभीर है.

    ओम बेसको कंपनी की बाउंड्री वाल के पास ही चोरों ने खोल रखा है मुहाना

    बता दें कि ओम बेसको कंपनी की उत्तर दिशा की बाउंड्री वाल के पास ही कोयला चोरों द्वारा अवैध उत्खनन का मुहाना खोला गया है. जिसमें दर्जनों लोग कोयला उत्खनन करने के लिए जान जोखिम में डालकर रोजाना उतरते हैं. रोज़ की ही तरह सुबह भी दर्जनों लोग कोयला उत्खनन करने के लिए मुहाने के अंदर प्रवेश किया. उसी दौरान चाल धंसने से दो युवक उसकी चपेट में आ गए. जबकि बाकी लोग बाल-बाल बच गए. कोयला के नीचे दबे दोनों घायल युवक को उसके सहयोगी किसी प्रकार से निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए धनबाद भेज दिया.

    मुहानो में धड़ल्ले से होता है कोयला उत्खनन

    बता दें कि इस घटना से कोयला चोरों में हड़कंप मचा गयी है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं है. ज्ञात हो कि ओम बेसको कंपनी की चारदीवारी से सटे तीन अवैध मुहानो में कोयला का धड़ल्ले से उत्खनन किया जा रहा है. जबकि कुछ दूरी पर हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे लाइन गुजरी है. उसके बावजूद न तो रेल पुलिस और ना ही स्थानीय पुलिस अवैध कोयला उत्खनन मुहानों को सही ढंग से बंद कराने में दिलचस्पी ले रही हैं. बता दें कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए मुहानों की भराई करा देते हैं जिसे कुछ दिन बाद ही कोयला चोरों द्वारा मुहाने को खोल लिया जाता है.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news