धनबाद: एक फिर से कोयला तस्करी का बिछा था जाल लेकिन मैनेजर राय के यहाँ रेड के बाद कोयला तस्करों में खलबली

    धनबाद: एक फिर से कोयला तस्करी का बिछा था जाल लेकिन मैनेजर राय के यहाँ रेड के बाद कोयला तस्करों में खलबली

    धनबाद (DHANBAD ) के गोविंदपुर थाना में भाजपा नेता मैनेजर राय पर कोयला चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.जिला  टास्क फ़ोर्स टीम की खुलासा हुआ था. भाजपा नेता के हार्ड कोक भट्ठे की  जांच में कोयला तस्करी का मामला उज़ागर हुआ है. जिले में कोल सिंडिकेट की सक्रियता व तस्करी की सूचना पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई है,जिससे कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

    7944 टन कोयला सीज, नहीं दिखा पाए माईनिंग चालान

    अवैध कोयला तस्करी के संबंध में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था डॉ कुमार ताराचंद की अगुवाई में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला ख़ान पदाधिकारी अजीत कुमार, अंचलाधिकारी गोविंदपुर, ख़ान निरीक्षक सुनील कुमार एवं दिलीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से गोविंदपुर अंचल के बरवा पूर्व में अवस्थित हार्ड कोक भट्ठे की जाँच की गई.



     अंकित कोयले की मात्रा एवं वास्तविक मात्रा में काफ़ी भिन्नता 

    भट्ठा परिसर में 15,909 टन के स्थान पर मात्र 7944 टन कोयला पाया गया। इस प्रकार 7962 टन कोयला कम पाया गया। साथ ही साथ भट्ठा में पाए गए कोयले के परिवहन चलाने की माँग किए जाने पर भट्टा संचालक मैनेजर राय द्वारा राजस्व भुगतान से संबंधित माइनिंग चालान नहीं दिखाया गया. जिससे जाँच दल को स्पष्ट हुआ कि भट्ठा संचालन में भारी अनियमितता बरती जा रही है तथा खनन राजस्व की भारी क्षति पहुँचाई जा रही है.
    अपर ज़िला दण्डाधिकारी विधि व्यवस्था के निर्देश पर तत्काल जिला ख़नन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक सुनील कुमार, दिलीप कुमार द्वारा स्थल पर उपलब्ध 7944 टन कोयले को सीज करते हुए हार्ड कोक भट्टा संचालक मैनेजर राय एवं अन्य सभी डायरेक्टर तथा कोयले के ख़रीद बिक्री में संलिप्त अन्य अवैधकर्ताओ के विरुद्ध गोविंदपुर थाना में कुल 42 पन्नों की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news