तेजस्वी का रांची दौरा 19 को ,तैयारी में जुटे राजद कार्यकर्ता

    तेजस्वी का रांची दौरा 19 को ,तैयारी में जुटे राजद कार्यकर्ता

    देवघर(DEOGHAR)-आगामी 19 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का रांची में भव्य स्वागत किया जाएगा. तेजस्वी यादव उस दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर देवघर में पार्टी जिला अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के नेतृत्व में तैयारी जोरों पर है.

    बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता हुए शामिल

    बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए सुरेश पासवान ने बताया कि केंद्रीय टीम के विस्तारीकरण में झारखंड के अधिक नेताओं को जगह दिया गया. इसी वजह से पहली बार बिहार विधान सभा प्रतिपक्ष नेता सह पार्टी प्रमुख तेजस्वी यादव झारखंड आ रहे हैं. बता दें कि पार्टी के नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारी के द्वारा रांची कार्यालय में उनका सम्मान और भव्य स्वागत किया जाएगा. देवघर में भी पार्टी का विस्तार किया गया. मौके पर सुरेश पासवान ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची कार्यालय जाएंगे. जहां तेजस्वी यादव द्वारा संगठन मजबूती विस्तारीकरण और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा. आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद झारखंड के सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे है. देवघर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए.

    रिपोर्ट : रितुराज सिंहा,देवघर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news