देवघर साइबर पुलिस की एक और बड़ी सफलता, 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    देवघर साइबर पुलिस की एक और बड़ी सफलता, 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    देवघर(DEOGHAR) पुलिस को साइबर अपराधियों के एक बड़े गैंग का उद्भेदन करने में सफलता मिली है. जिला के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मारगोमुण्डा,मोहनपुर,पथरौल, और जसीडीह थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि ग्राहकों से ATM कार्ड या KYC अपडेट करने के नाम पर OTP प्राप्त कर इनके द्वारा उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर लिया जाता था. इतना ही नहीं इनके द्वारा गूगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के जरिये भी ठगी की जाती थी.

    गिरफ्तार अपराधियों से गिरोह के अन्य सदस्यों की ली जा रही जानकारी

    इनके पास से पुलिस ने 29 मोबाइल फोन,42 सिम ,7 पासबुक,5 चेकबुक,8 ATM कार्ड,1 pos मशीन और 1लैपटॉप बरामद किए हैं. पूरी जानकारी देते हुए देवघर मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है. गिरफ्तार 1 अपराधी पर मधुपुर थाना में IT एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं जबकि जसीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला रवि रंजन के ऊपर गुजरात के जामनगर थाना में मामला दर्ज है।गौरतलब है कि हाल के दिनों में देवघर पुलिस को साईबर अपराधियों के गैंग के उद्भेदन में लगातार कामयाबी मिल रही है.

    रिपोर्ट:ऋतुराज सिन्हा,देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news