टेंडर को लेकर दो गुटों में मार-पीट, दोनों गुट पहुंचा थाना

    टेंडर को लेकर दो गुटों  में मार-पीट, दोनों  गुट पहुंचा थाना

    बोकारो ( BOKARO) -सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र मे टेंडर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया दो गुटों  में मारपीट हो गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला स्पोर्ट्स विंग भोलू खान, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, सचिव दीपक महतो के विरुद्ध संवेदक उत्तम कुमार ने मारपीट का मामला बेरमो थाना में दर्ज कराया है. इस मामले को लेकर बेरमो थाना में शुक्रवार को दोनो पक्ष के लोग पहुंचे. सामाजिक संगठन बेरमो यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष महारुद्र कुमार सिंह, सचिव विशाल सिंह, कोषाध्यक्ष रिषु ने अपने पदाधिकारियों के साथ संवेदक उत्तम कुमार के पक्ष बेरमो थाने पहुंच गए. दोनो तरफ से सैकड़ों की संख्या में संवेदक बेरमो थाना में इकट्ठा हों गए. महारुद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ऑनलाइन टेंडर में कोई भी संवेदक निविदा डाल सकता है. ऐसे में गुरुवार को संवेदक उत्तम सिंह के साथ मारपीट किया गया जो सरासर गलत है. कहा कि बेरमो प्रशासन सुरक्षा की गारंटी दे कि भविष्य में ऐसी घटना संवेदक के साथ न हो, यही शर्त के साथ समझौता को तैयार है. कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में व्यवधान व भय उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है,जो क्षेत्र के लिए नुकसानदायक है. कहा कि बीएण्डके जीएम कार्यालय में फरसा लेकर प्रवेश कर डराने व धमकाने का काम किया. कहा कि बेरमो के संवेदक भी अब धनबाद -झरिया की राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. जो यहां के आपसी सौहार्द प्रेम के लिए ठीक नहीं है. बीएडंके महाप्रबंधक कार्यालय के सुरक्षा पर भी निशानियां सवाल उठता है. संवेदक उत्तम कुमार ने कहा कि भोलू खान, मदन महतो ,दीपक महतो सहित 25-30 की संख्या में हथियार से लैस होकर आये औऱ हमारे साथ मारपीट किया. सभी हॉकी स्टिक, बेसबैट, फरसा आदि हाथ में लिए हुए थे. कहा कि बेरमो थाना मे लिखित रूप से दे कि आगे किसी भी संवेदक के साथ ऐसा नहीं होगा . जेएमएम नेताओं ने अपने  उपर लगाए गए सारे आरोपों बेबुनियाद बताते कहा कि हमलोगो ने किसी साथ मारपीट नहीं किया है. थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे और शिकायत की है . जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

    रिपोर्ट:  प्रकाश कुमार, बेरमो,बोकारो.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news