जिला परिवहन पदाधिकारी  के अगुवाई में चला वाहन जांच अभियान, 6 वाहन जब्त

    जिला परिवहन पदाधिकारी  के अगुवाई में चला वाहन जांच अभियान, 6 वाहन जब्त

    गुमला(GUMLA) जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरूवा की अगुवाई में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों जांच अभियान चलाया गया. बता दें कि  मोटरयान निरीक्षक अरुण कुमार झा और सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा रायडीह थाना के मांझाटोली चेक पोस्ट के सामने ट्रक, पिकअप, हाईवा और जेसीबी वाहनों का कागजात जांच किया गया. इस क्रम में वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर 06 वाहनों को जब्त किया गया है. जिसमें 04 हाईवा और 02 जेसीबी वाहन शामिल है. यह जांच अभियान पूरे दिन चलाया गया.

    वाहन जांच में शामिल मुख्य लोग

    वाहन जाँच अभियान में मुख्य रुप से रोड सेफ्टी मैनेजर कुमार प्रभास, आईटी असिस्टेंट मंटू रवानी और रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांसी शामिल थे.

    रिपोर्ट:सुशील कुमार सिंह,गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news