रंगदारी के लिए दो महिला मजदूर सहित पांच मजदूरों का अपहरण, सभी हुए मुक्त

    रंगदारी के लिए दो महिला मजदूर सहित पांच मजदूरों का अपहरण, सभी हुए मुक्त

    बोकारो(BOKARO)-जिले के आईइएल थाना क्षेत्र के कर्माटांड में चार-पांच की संख्या में आये हथियारबंद अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर क्रेशर में मौजूद 6 कर्मियों के साथ पिटाई करने और पांच कर्मियों को अगवा करने की खबर सामने आई है. बता दें कि अपराधियों ने पांच कर्मियों को अगवा करने हुए उम्हें जंगल ले गए. जबकि क्रेशर के मुंशी को पिटाई कर को छोड़ दिया और कहा कि मालिक को इसकी सूचना दो और जल्द से जल्द पैसा पहुंचाओ. वहीं सुबह होते ही अपराधियों ने साथ ले गए सभी कर्मियों को यह कहते हुए छोड़ दिया है कि जल्द से जल्द मालिक को पैसा पहुंचाने को कहो.यह घटना बोकारो और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर हुई है.

    दो महिला और तीन पुरूष कर्मी का किया अपहण

    जिन पांच कर्मियों को अपराधी साथ ले गए थे उनमें दो महिला कर्मी और तीन पुरूष शामिल थे. इस घटना के बाद क्रेशर के मालिक रतन यादव ऊर्फ बहरा ने आईइएल थाना पहुँच कर इसकी सूचना दी. वही बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

    रंगदारी की मांग कर रहे हैं अपराधी

    जानकारी के अनुसार रात में क्रेशर चल रहा था, उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों वहां पहुंचे और एक एक कर सभी उपस्थित कर्मियों की पिटाई करने लगे. पिटाई करने के बाद पांच कर्मियों को अपने साथ जंगल की ओर ले गए जबकि मुंशी को वही पिटाई कर छोड़ दिया और कहा कि क्रेशर मालिक को जल्द पैसा पहुंचाने के लिए बोलो. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं अपराधियों के चंगुल से छूट कर आये कर्मी ने बताया कि सभी अपराधी पिटाई करते हुए पैसे की मांग कर रहे थे.

    रिपोर्ट-संजय कुमार, गोमिया/बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news