सरकारी मशीनरी का टूल्स के रूप में इस्तेमाल कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल

    सरकारी मशीनरी का टूल्स के रूप में इस्तेमाल कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल

    सरायकेला(SARAIKELA)-झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सरायकेला जिला के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मीडिया के साथ की सीधी बातचीत. मौके पर बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा एससी एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, भाजपा एससी एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन, एससी एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली समेत कई गणमान्य मौजूद रहे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधते  कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है.

    बंद उधोगों का चालू कराए सरकार 

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते  कहा कि सरकार पुलिस और पदाधिकारियों को टूल्स के रूप में इस्तेमाल कर सूबे में लूट का शासन चला रही है. इस सरकार में बालू समेत खनिजों का अवैध खनन जोरों पर है. वही मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार का जमकर खेल चल रहा है. वहीं उन्होंने हेमंत सरकार पर निवेश को लेकर आयोजित किए गए उद्योग मीट पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में सैकड़ों उद्योग अधर में लटके हैं, या फिर ठप पड़े हैं. सरकार को उसे शुरू करने की चिंता नहीं है और नया उद्योग लगाने की कोशिश में है. मौके पर पंचायत चुनाव को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि दलीय आधार पर पंचायत चुनाव नहीं कराने के पीछे हेमंत सरकार को डर है कि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी. वहीं बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के बीच आपसी कलह और खासतौर पर कोल्हान की सभी सीटें हार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार बड़ा है. ऐसे में थोड़ी बहुत बात सामने आती रहती है. हालांकि उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा सशक्त होकर कोल्हान की सभी सीटें जरूर जीतेगी.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news