झारखंड में कांग्रेस की कमान मिलने के बाद आज रांची पहुंचे राजेश ठाकुर,एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    झारखंड में कांग्रेस की कमान मिलने के बाद आज रांची पहुंचे राजेश ठाकुर,एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    रांची(RANCHI)-झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे. रांची पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजेश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मंत्री बादल पत्रलेख ने राजेश ठाकुर के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को फूल देकर स्वागत किया गया. हवाई अड्डे से लेकर कांग्रेस भवन तक उनके स्वागत की पुरजोर तैयारी की गई है. जिसके बाद वोहवाई अड्डे से बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, गाड़ीखाना होते हुए मोरहाबादी बापू वाटिका पहुंचे. वहां नेताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल  हुए. सभी राष्ट्रीय नेताओं से उन्होने झारखंड में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया साथ ही सभी नेताओं ने अपने अनुभव से झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को उपयोगी सलाह के साथ-साथ अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी में करीब दो वर्षों तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेश ठाकुर को अब नया अध्यक्ष बनाया गया है लंबे समय से रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की जगह अब राजेश ठाकुर लेंगे, बता दें की बुधवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से पत्र जारी किया गया.था  जिसमें कहा कि राजेश ठाकुर को तत्काल प्रभाव से झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश नियुक्त किया गया है नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजेश ठाकुर का कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाएंगे और कांग्रेस को प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news