अफीम माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,10 किलो डोडा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

    अफीम माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,10 किलो डोडा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA) नशे के अवैध कारोबारियों और तस्करों के विरूद्ध पुलिस लगातार एक्शन में है. जिसके बाद चतरा में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया गैंग के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें सदर, हंटरगंज, गिद्धौर और लावालौंग थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थों के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करो के पास से  तीन किलो 450 ग्राम गांजा, 50 ग्राम ब्राउन सुगर, 13 क्विंटल 10 किलो डोडा, 32 हजार नकद और  तस्करी में प्रयुक्त राजस्थान नम्बर ट्रक बरामद किया गया है .इस मामलें की पूरी जानकारी  एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी  है.इस दौरान उन्होंने बताया की पकड़े गए तस्करों में से कई तस्कर राजस्थान और  झारखंड के विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं .वहीं एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर स्पेशल ड्राईव चलाकर पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई की है.

    रिपोर्ट -संतोष,चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news