कोयला व्यवसायी सह ठीकेदार  की मौत, दुर्घटना या हत्या !

    कोयला व्यवसायी सह ठीकेदार  की मौत, दुर्घटना या हत्या !


    कोयला व्यवसायी सह ठीकेदार  की मौत, दुर्घटना या हत्या ! गले पर गहरा जख्म 

    बोकारो के बेरमो  स्थित  बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह मांझी टोला चौराहा के समीप  कथारा स्थित स्टाफ कालोनी निवासी 35 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह उर्फ मुकुल सिंह उर्फ मखोल सिंह का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे मंगलवार की देर सुबह  लगभग 10 बजे हुई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मखोल सिंह को राहगीरों और स्थानीय लोगो की मदद से बोकारो थर्मल के डीवीसी अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन यहां जांच के दौरान चिकित्सक द्वारा मखोल को मृत घोषित कर दिया गया। मखोल सिंह कोयला के व्यवसाय के साथ साथ ठीकेदारी का कार्य करते थे। इधर मखोल की मौत की सूचना पाकर सेकड़ो लोग अस्पताल पहुँचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। इस घटना से सभी लोग काफी मर्माहत है। वहीं पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी देर रात मखोल सिंह के पार्थिव शरीर को मोर्चरी में रखवाया गया है मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर शोकाकुल परिवार को मखोल का पार्थिव शरीर सौंप दिया जाएगा। उक्त सड़क दुर्घटना कैसे घटी है इसकी पुलिस  जांच पड़ताल कर रही है।

    रिपोर्ट - राजेश कुमार , बोकारो थर्मल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news