बंद सीसीएल क्वार्टर में युवती का मिला शव, प्रेमी समेत तीन गिरप्तार

    बंद सीसीएल क्वार्टर में युवती का मिला शव, प्रेमी समेत तीन  गिरप्तार

    रामगढ़ ( RAMGARH)- जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा डी जयनगर में  एक युवती का शव बरामद किया गया है. सीसीएल के एक बंद क्वार्टर में युवती का शव कमरे में लोहे के खंभे से लटका मिला.इस मामले में  परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी समेत तीन युवकों को गिरप्तार किया है. युवती के परिजन एवं स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले दीपा कुमारी अपने दूसरे घर नहाने गयी थी, जिस दौरान घात लगाए उनके प्रेमी हेमराज कुमार ने उनके घर के समीप वर्षों से बंद पड़े बिजय राम के घर का पीछे से दरवाजा खोलकर लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया,उसके बाद युवती की हत्या कर शव कमरे में लटका दिया. युवती के घर नहीं पहुंची तब परिजनों द्वारा भुरकुंडा थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई. इसी दौरान युवती का शव क्वार्टर से बरामद किया गया. भुरकुंडा पुलिस ने हेमराज कुमार सहित तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया और मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news