मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर सुन रो पड़ी पूर्व मंत्री लुइस मरांडी

    मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर सुन रो पड़ी पूर्व मंत्री लुइस मरांडी

    दुमका ( DUMKA)- राज्य सरकार के खिलाफ दुमका प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में संबोधन के दौरान  पूर्व मंत्री लुइस मरांडी भावुक हो गई, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप की जानकारी मिलने पर उनकी आंखों से आंसू छलकने लगा.
    शनिवार को भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड स्तर पर मानव श्रृंखला बनाकर हल्लाबोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व मंत्री लुइस मरांडी पहुंची थी, पूर्व मंत्री ने संबोधन की शुरुआत की. हर मोर्चे पर सरकार पर निशाना साध रही थी,  पूर्व मंत्री जब राज्य में महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के बढ़ते मामले पर सरकार पर बरस रही थी, तभी एक कार्यकर्ता ने उन्हें शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक मासूम  बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री काफी भावुक हो गयी, उनकी आवाज भर आयी,आंखों से आंसू छलक गए और वह कुछ पल के लिए बोलना छोड़ आंसू पोंछने लगी, यह नजारा देख कई भाजपा कार्यकर्ता खासकर महिला कार्यकर्ताओं की आंखें डबडबा गयी। कुछ पल बाद स्थिति सामान्य हुई और लुइस मरांडी ने अपना संबोधन समाप्त किया.

    रिपोर्ट : पंचम झा,दुमका.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news