आदित्यपुर के वार्ड 29 में चला अतिक्रमण, 41 मकानों को किया गया ध्वस्त

    आदित्यपुर के वार्ड 29 में चला अतिक्रमण, 41 मकानों को किया गया ध्वस्त

    सरायकेला(SARAIKELA)-सरायकेला के आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी से सटे वार्ड 29 में बने 41 अवैध मकानों से अतिक्रमण हटाया गया. सुबह 8 बजे से ही दो जेसीबी की मदद से भारी संख्या में रेल और जिला पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में गम्हरिया सीआई मनोज कुमार और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे. वहीं अब लोगो का कहना है की वे  पिछले 50 सालों से यहां झोपड़ी बनाकर रह रहे थे.लेकिन इन्होने कभी ऐसा सोचा नहीं था की ऐसा भी कुछ होगा.इनका कहना है की वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली कनेक्शन जैसे सभी तरह के नागरिक सुविधाएं होने के बावजूद मकानों को उजाड़ दिया गया. उधर रेलवे के अधिकारियों का कहना है की यह  मामला कोर्ट में था.जिसमे कोर्ट में अतिक्रमणकारियों द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया. साथ ही  तीन बार नोटिस भी दिया गया है, जिसके बाद आज 41 अवैध मकानों से अतिक्रमण हटाया गया है वहीं बता दे की रेलवे की जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद इस जमीन पर रेलवे के मकान बनाए जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news