गैस रिसाव लोग दहशत में जीने को है मजबूर, घर छोड़ने को विवश हो रहे हैं लोग

    गैस रिसाव लोग दहशत में जीने को है मजबूर, घर छोड़ने को विवश हो रहे हैं लोग

    बोकारो- चास जोधाडीह स्थित जैन आइस फैक्ट्री से हो रहे अमोनिया गैस रिसाव से आसपास के लोग दहशत में जीने को मजबूर है। जिसमे कई लोगों ने घर के अंदर दम घुटने की शिकायत की है। ऐसे लोगों के आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।हालत यह है कि गैस के रिसाव से आसपास के कई पेड़ पौधे झुलस गए हैं। वहीं स्थानीय लोग अब गैस के संपर्क में आकर गंभीर बीमारी की चपेट में आने के भय से सशंकित हैं। लेकिन ना तो इस पर नगर निगम के अधिकारी और ना ही फैक्ट्री इंस्पेक्टर अधिक पर ध्यान दे रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि आइसक्रीम फैक्ट्री के कारण जहरीली अमोनिया गैस रिसाव होने से उनका रहना मुश्किल हो गया है और लोग घर छोड़ने को विवश हो गए हैं। वहीं स्थानीयों का कहना है कि अगर फैक्ट्री को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में इसकी शिकायत जिले के उपायुक्त, नगर निगम सहित अन्य पदाधिकारियों से की गई थी ।उस समय कहा गया था कि एक साल में फैक्ट्री हटा दिये जाएगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद एक बार फिर से फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है ऐसे में लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।

    रिर्पोट-चुमनकुमार,बोकारो

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news