टीवी पर लाइव दिखेगा सलीमा का जलवा, सलीमा के परिवार वाले सरकारी टीवी पर देखेंगे अपनी बेटी का खेल..!

    टीवी पर लाइव दिखेगा सलीमा का जलवा, सलीमा  के परिवार वाले सरकारी टीवी पर देखेंगे अपनी बेटी का खेल..!

    जासं,सिमडेगा|झारखंड की बेटी सालिमा टेटे टोक्यो ओलिपिक में शिरकत कर रही हैं। सालिमा भारतीय महिला हॉकी टीम में शानदार प्रर्शन करते नज़त आ रही है।झारखंड वासी ही नहीं, आज पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। बहुत कम ही देखने को मिलता है जब झारखंड का कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है और अपने बैहतर प्रर्शन से सभी को प्रभावित करता है। ऐसे में सालिमा टेटे का भारतीय महिला हॉकी टीम से टोक्यो ओलिपिक में खेलना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे जिले के खेल प्रेमियों को प्रेरणा भी मिलेगा। परंतु सलीमा के परिजन और गांव वाले टोक्यो ओलंपिक में चल रहे उनके मैच को गांव में एक भी टीवी ना होने के कारण नहीं देख पा रहे थे। 

    शासन ने हाकी स्टार सलीमा के घर लगवाया 4k टीवी
    उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा ओलिपियन सलीमा टेटे के घर में 43 इंच का 4k स्मार्ट टीवी और सेटअप बॉक्स लगाया गया। मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल और फाइनल मैच होना है। इसलिए सलीमा के घर वाले और गाँव के लोग भी अब टीवी पर सलीमा का मैच देखें सकेंगें। इससे जिले के खेल प्रेमियों को बढ़ावा मिलेगा। जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार रॉय ने बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देश में भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर टीवी का अधिष्ठापन कराया गया। इस दौरान सचिव हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी भी उपस्थित रहे।

                                                4k टीवी पर सलीमा के परिवार वाले देखेंगे बेटी का खेल
    अब फाइनल की है तैयारी
    भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और टीम ने अपनी जगह फाइनल में बनाई। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।अब 4 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूरे देश को भारतीय महिला हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं।ऐसे में उनपर स्वर्ण पदक जीतने की बड़ी ज़िम्मेदारी हैं।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news