बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय दबाव...मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय दबाव...मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    रांची|झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की पूर्ण संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है।

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन की भी संभावना जताई जा रही है।

     


    इन जिलों में हो सकती है बारिश और मेघ गर्जन...
    मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी। जिसमें रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम,सिमडेगा, देवघर,धनबाद, दुमका,पलामू, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन की भी संभावना जताई जा रही है। 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news