प्रतिबंधित संगठन जेजे एमपी का एरिया कमांडर और सदस्य धराया, जानिये क्या उगले राज़

    प्रतिबंधित संगठन जेजे एमपी का एरिया कमांडर और सदस्य धराया, जानिये क्या उगले राज़

    गुमला (GUMLA):  प्रतिबंधित संगठन जेजे एमपी का एरिया कमांडर विजय उर्फ अमृतजी और सदस्य बादल लोहरा उर्फ राहुल लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विजय लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र का तो बादल लोहरा लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. विजय के पास से जिंदा गोली लोडेड एक अवैध देसी पिस्तौल, एक गोली और तीन मोबाइल बरामद किया गया. वहीं बादल के पास एक रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल मिला है. विजय पहले रविंद्र गंजू के साथ मिलकर माओवादी संगठन के लिए कार्य करता था, वर्तमान में जेजे एमपी के लिए रंगदारी वसूलता है.

    जानिये कैसे हुई गिरफ्तारी

    पुसो थाना परिसर में मंगलवार को गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने प्रेस वार्ता कर उक्त जानकारी दी. बताया कि 19 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि जल नल योजना और चल रहे विकास कार्य के स्थल के आसपास कुछ संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं. पुसो थाना प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता ने सन्हा दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर छापामारी दल का गठन कर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। दो लोगों को तेजी से मोटरसाइकिल में लरंगो की ओर से आते देखा. रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे. तब छापामारी दल ने उन दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर नाम बदलकर बताने का प्रयास किया गया सख्ती से पूछने पर उन लोगों ने अपना नाम विजय उर्फ अमृतजी और बादल लोहरा उर्फ राहुल लोहरा बताया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया. 

    रिपोर्ट: सुशील सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news