हजारीबाग: 18 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    हजारीबाग: 18 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    रांची(RANCHI): हजारीबाग जिले से एक छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आई है. छात्र का नाम सचिन कुमार और उसकी उम्र तकरीबन 18 साल की थी. बताया जा रहा है कि छात्र गिरिडीह का रहने वाला था और वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बता दे कि शनिवार की देर रात को हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला. वही अपने बच्चे की मौत की खबर सुन गिरिडीह में रह रहे छात्र के परिजन देर रात हजारीबाग पहुंचे. अपने बच्चे को फंदे से लटकता देख परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है. वहीं दूसरी ओर छात्र की मां बार-बार बेहोश हो रही थी. बताया गया कि सचिन हजारीबाग में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और साथ ही सचिन ने बारहवी की पढ़ाई भी हजारीबाग में ही पूरी की थी. उसने आत्महत्या क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. वही आत्महत्या की सूचना हजारीबाग पुलिस को दी गई. खबर सुन  पुलिस घटनास्थल  पहुंची और जांच में जुट गई. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news